डैम घाट में नाव संचालन करने वालों को दिए गए सख्त निर्देश

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार वाटर टूरिज्म गतिविधियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से डैम घाट डिंडोरी में नाव संचालन करने वाले संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासन द्वारा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने सभी नाव संचालकों को अनिवार्य रूप से अपने नावों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक नाव में पर्याप्त संख्या में लाइफ सेफ्टी जैकेट उपलब्ध रखनेए आपात स्थिति से बचाव हेतु ट्यूब एवं अन्य सुरक्षा उपकरण रखने के लिए कहा गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि तेज हवाए खराब मौसम अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी स्थिति में नाव को नदी में न ले जाया जाए।
प्रशासन ने कहा कि पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

2028 के लिए रेलवे का मेगा प्लान, सिंहस्थ के लिए देशभर से चलेंगी 7800 ट्रेनें

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ में 15 करोड़ लोगों के आने के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। देशभर से उज्जैन और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों के लिए 7800 ट्रेनें चलाई जाएंगी। सिंहस्थ को लेकर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने उज्जैन सहित […]