नर्मदा महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

जबलपुर। संस्कारधानी में हर साल की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा पर नर्मदा महोत्सव पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ प्रारम्भ हुआ।
दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नर्मदा पूजन के साथ किया।
वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा भी देश के प्रसिद्ध कलाकारों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
भेड़ाघाट स्थित धुआंधार में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है, जिसमें पहले तो संस्कारधानी के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी इसके बाद मालिनी अवस्थी ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
इस अवसर पर नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा आतिशबाजी की गई।
चांद की रोशनी में धुआंधार का मनोरम दृष्य भी लोगों को आकर्षित करता रहा और पर्यटकों ने दूधिया रोषनी में धुआंधार के मनोरम दृष्य का भी लुत्फ उठाया तो वही कार्यक्रम में पहुचे लोग भक्ति गीतों पर जमकर झूमते नजर आए।

 

Next Post

50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ दो नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे

इंदौर। इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में सराफा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पारस और […]