नहीं है जिंदा रहने की आरजू”, वॉट्सएप पर स्टेटस लगाकर दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गया पिता

बालाघाट। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जराहमोहगांव के लाखीटोला में एक पिता ने अपने दो बच्चों को कमर में रस्सी बांधकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
कुएं में कूदने से पूर्व व्हाट्सएप पर एक स्टेट्स लगाया था कि नहीं है जिंदा रहने की आरजू, नहीं चाहिए कोई वादा या रिश्ता।
इस स्टेट्स को देखकर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन रात्रि में कही शव नहीं मिले।
बुधवार को गांव के पटबर्रा मैदान में वर्षो पुराने कुएं में शव देखे गए।
पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया कि जराहमोहगांव के लाखीटोला निवासी श्याम पिता भागवत नागेन्द्र (40) पूर्व में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर के रूप में कार्यरत था, उसके बाद एलआईसी अभिकर्ता का काम कर रहा था।
कटंगी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया कि जराहमोहगांव के लाखीटोला में एक पिता, उसके पुत्र, पुत्री के कुएं में शव मिले है। मृतक ने मरने के पूर्व स्टेट्स भी रखा था। तीनों के शव बरामद कर लिए है। मामले में जांच जारी है।

 

Next Post

अंधविश्वास के चलते महिला की लकड़ी और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

धार। जिले के टाण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धावडदा में अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर हत्या […]