फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पहुंची महाकाल मंदिर, त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में हुई शामिल

उज्जैन। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।
उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं।
इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। लगभग दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा अपनी आँखों से देखा देखा।
आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती के बाद अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।
मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।

 

Next Post

अवैध रेट उत्खनन रोकने गए वन कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलना की कोशिश, एक ट्रैक्टर, जब्त आरोपी फरार

उमरिया। जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र के सलैया गांव के जंगल में अवैध रेत खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। बताया गया कि माफियाओं ने वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। घटना सोमवार शाम की है। वन विभाग को पनिया […]