भोपाल से श्रीनगर, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून के लिए उड़ेगी फ्लाइट, एयरलाइंस ऑपरेटरों से मांगे गए प्रपोजल, मीटिंग में उठी थी मांग

भोपाल। अगले कुछ माह में राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू सहित अन्य बड़े शहरों के लिए यात्री विमान उड़ सकते हैं। सांसद आलोक शर्मा की मीटिंग के बाद सरकार ने एयरलाइंस ऑपरेटरों से प्रपोजल मांगें हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी है। जिसमें आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रापोजल मांगे गए हैं।
इसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन ने आरएफपी जारी कर शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों को भोपाल एवं मध्यप्रदेश के अन्य हवाई अड्डों से प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर है। बेहतर उड़ान सेवाएं पर्यटन, निवेश, उद्योग, शिक्षा, मेडिकल यात्रा, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और नॉलेज एंड एआई सिटी की संभावनाओं को गति देंगी।
भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक ने बताया राजा भोज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में यह सुझाव मिले थे कि भोपाल से चेन्नई, कोलकाता, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून, केरल और अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर उड़ान सेवाएं जरूरी हैं। अब एमपी सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल की है। इससे एयरलाइंस को भोपाल जैसे संभावनाशील केंद्र से जुड़ने का ठोस आधार मिलेगा।

 

Next Post

ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सतेन्द्र भूषण, पीएम मोदी ने की डीजल-पेट्रोल के संयमित उपयोग की अपील

भोपाल। इजराइल-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है। ऐसे में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह मंगलवार को पदभार ग्रहण […]