पश्चिम बंगाल के युवक साथ भोपाल में चुपचाप रह रही थी उज्बेकिस्तानी महिला, जांच में जुटी शाहपुरा पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान निलुफर बखरोमोखा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद पश्चिम बंगाल निवासी साजिद हुसैन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
मामले को लेकर शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मकराम ने बताया कि युवक और विदेशी महिला की जानकारी मकान मालिक के देने पर कार्रवाई की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने ने बताया कि मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर बताया कि किराएदार साजिद हुसैन अचानक कमरे से सामान हटाने की तैयारी कर रहा था और बिना जानकारी दिए वहां से जाने वाला था। संदेह होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली।
जांच के दौरान वहां एक विदेशी महिला मिली, जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कमरे में रखा सामान भी पूरी तरह पैक था और बाहर ले जाने की तैयारी चल रही थी।
पूछताछ में पता चला कि निलुफर उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। उसकी साजिद हुसैन से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद महिला करीब 10 दिन पहले भोपाल पहुंची थीं और साजिद के साथ किराए के कमरे में रह रही थी।
शुरुआती जांच में पुलिस को साजिद पर भी संदेह था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में वह पश्चिम बंगाल का निवासी निकला। पुलिस ने उसका आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र को लेकर जांच कर रही है।
टीआई संतोष मरकाम ने बताया कि विदेशी नागरिक को अपने पास रखने और इसकी जानकारी स्थानीय थाने को नहीं देने के मामले में पुलिस साजिद की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि विदेशी महिला भारत कब और किस वीजा पर आई थी। इसके अलावा वह भोपाल आने से पहले किन शहरों में रुकी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना स्थानीय थाने में देना जरूरी होता है।
फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मामला केवल नियमों के उल्लंघन तक सीमित है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि भी जुड़ी हुई है।

 

Next Post

40 डिग्री से ज्यादा टेम्प्रेचर वाले दिनों की संख्या बढ़ी, इंदौर में अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट तेज

इंदौर। संतुलित जलवायु और सर्द हवा के लिए पहचाना जाने वाला इंदौर अब बढ़ती गर्मी, अनियमित बारिश और घटती ठंड का सामना कर रहा है। इस वर्ष अप्रेल में पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। मई में 25 वर्षो के तापमान का […]