जबलपुर। अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जबलपुर में बढ़ती चोरी डकैती की घटनाओं को लेकर खेद प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा।
अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया कि निरंतर चोरी डकैती की घटनाएं घट रही हैं, बेखौफ अपराधी घूम रहे हैं।
इन पर प्रभावी कदम उठाए तथा कार्रवाई कराए।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि अभी विगत दिन कैंट थाना के अंतर्गत ग्राम कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी कंधीलाल उपाध्याय के घर में लगभग 20-25 लाख के जेवर एवं 10-15 लाख नगदी की चोरी हो गई।
उसका अभी तक सुराग भी नहीं लग पाया।
अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर अपराध मुक्त जबलपुर बनाने की अपील की।


