भोपाल। मध्य प्रदेश से पहली बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ गुरुवार को राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया है।
बता दें कि इस यात्रा के लिए प्रदेशभर से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जो कलशों में 21 नदियों का पवित्र जल लेकर लेकर सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। इसी जल से भगवान सोमनाथ का अभिषेक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
संस्कृति विभाग द्वारा ये गौरवशाली यात्रा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली जा रही है।


