सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

नीमच। शहर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई हैं।
शहर के सीआरपीएफ में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्पस में अफरा तफरी मच गई।
बता दे कि सीआरपीएफ जवान छुट्टी से सोमवार को ही लौटा था और ये बड़ा कदम उठा लिया।
आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात हैं।
केंट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सीआरपीएफ के 26 वर्षीय जवान सौरभ पिता तरसीम ने राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
सौरभ पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था।
सीआरपीएफ की फर्स्ट बटालियन में सर्विस में था। सुबह पांच बजे सीआरपीएफ कैंपस में उसने स्वयं को सिर पर गोली मारकर खत्म कर दिया। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारी जवान को जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सको ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
मामले में कैंट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ 2019 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। पिछले 15 दिनों से वह छुट्टी पर गया था। सोमवार को ही वह छुट्टी से वापस लौटा था और आज सुबह उसने राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर दी।

 

Next Post

अंतराम अवासे को जिलाबदर के विरोध में आदिवासियों ने घेरा कलेक्ट्रेट परिसर

बुरहानपुर। वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टों का वितरण नहीं करने एवं आदिवासियों की आवाज उठाने वाले अंतराम अवासे को जिला प्रशासन द्वारा जिलाबदर करने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों आदिवासियों ने जागृत आदिवासी दलित संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में बैनर, […]