कटनी-बिलासपुर सेक्शन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रैने प्रभावित

कटनी। शनिवार सुबह कटनी–बिलासपुर रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया। कटनी रेलवे स्टेशन के एक केबिन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई, जिससे मालगाड़ी के छह डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पटरी पर ही बिखर गए। वहीं, रेल ट्रैक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं सुधार कार्य शुरू कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद से रेलवे की मशीनों, मजदूरों और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों से कोयला खाली कराया गया, ताकि ट्रैक को साफ कर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम कमल तलरेजा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लिया।
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कटनी–बिलासपुर रेलखंड के साथ ही कटनी साउथ से बिलासपुर की ओर जाने वाला रेल मार्ग भी पूरी तरह बंद कर दिया गया।

 

Next Post

एमएलए कोर्ट ने मंत्री उदय प्रताप सिंह से पूछा कि आप पर केस दर्ज करने के आदेश क्यों न दें? तिरंगे के अपमान से जुड़ा है मामला

जबलपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट जबलपुर ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है। राष्ट्र ध्वज के अपमान के आरोपों से जुड़े एक मामले में विशेष न्यायधीश डीपी सूत्रकार की कोर्ट ने मंत्री उदय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने पूछा […]