पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने वाटर कैनन व फिल्मी गानों की धुनो के साथ मनाई होली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई

जबलपुर। गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
पुलिस होली मिलन कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर नाच-गाना किया।
होली के इस खास मौके पर वाटर कैनन भी चलवाया गया, जिससे सभी पुलिसकर्मी रंगों के साथ पानी में भीगते हुए नजर आए।
अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। ऐसे अवसर उन्हें तनाव से राहत और साथियों के साथ खुशी के पल बिताने का मौका देते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आज सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में एकत्रित होकर होली का आनंद ले रहे हैं, जबकि कल से वे अपने-अपने क्षेत्रों में उतरकर नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दे कि होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हैं।

 

Next Post

जिला अस्पताल डिंडोरी में मनाया गया विश्व श्रवण दिवस

डिंडोरी। देशभर में 6 मार्च 2026 शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस मनाया गया। वहीं, डिंडोरी के शासकीय जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौन राष्ट्रगान के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे ने सभी […]