जिला अस्पताल डिंडोरी में मनाया गया विश्व श्रवण दिवस

डिंडोरी। देशभर में 6 मार्च 2026 शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस मनाया गया।
वहीं, डिंडोरी के शासकीय जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मौन राष्ट्रगान के साथ की गई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे ने सभी को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम की थीम “फ्रॉम कम्युनिटीज टू क्लासरूम्स, हियरिंग केयर फॉर ऑल चिल्ड्रन”
पर प्रस्तुति दी गई तथा यूजी विद्यार्थियों को श्रवण हानि की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत यूजी विद्यार्थियों एवं जन मानस के साथ जागरूकता रैली निकाली गई तथा जिला चिकित्सालय डिंडोरी में श्रवण जांच (हियरिंग स्क्रीनिंग) का कार्य डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश सिंह मरावी, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन सिंह, अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र उईके, आरबीएसके के जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती, बीपीएम लल्ला यादव, बीसीएम सुनैना द्विवेदी, अनिल हंस राज सहित नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य स्वास्थकर्मी मौजूद रहे।

 

Next Post

किताबों के खेल में फंसे रह गए अभिभावक, कवर बदला, दाम बढ़े, जिला शिक्षा कार्यालय के सामने फूटा गुस्सा फोटो

भोपाल। निजी स्कूलों की किताब नीति को लेकर अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को तुलसी नगर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सामने पालक महासंघ मध्यप्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में अभिभावक जुटे और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। […]