2028 के लिए रेलवे का मेगा प्लान, सिंहस्थ के लिए देशभर से चलेंगी 7800 ट्रेनें

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ में 15 करोड़ लोगों के आने के अनुमान को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।
देशभर से उज्जैन और उसके आसपास के रेलवे स्टेशनों के लिए 7800 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सिंहस्थ को लेकर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने उज्जैन सहित आसपास के 10 रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की अपडेट जानकारी ली।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय उज्जैन प्रवास पर शहर आए। आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से 8 तक का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे।
महाप्रबंधक पाण्डेय ने कहा कि सिंहस्थ के लिए देशभर से करीब 7800 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बार 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने रनिंग रूम, हेल्थ यूनिट, लिफ्ट एवं एस्केलेटर की कार्यशीलता की जांच की, साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, पे एंड यूज़ टॉयलेट, बुकिंग कार्यालय एवं प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्म क्रमांक 8 की ओर नवनिर्मित ट्रेन संचालन नियंत्रण केंद्र एवं प्रस्तावित क्राउड होल्डिंग एरिया का भी अवलोकन किया गया।

 

Next Post

एमपी से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' प्रारम्भ, सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। मध्य प्रदेश से पहली बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ गुरुवार को राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया है। बता दें कि इस यात्रा के लिए […]