अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी वाहनी सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डिण्‍डौरी) सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए जबलपुर-डिण्डौरी मुख्य मार्ग लिप्टिस प्लांट के पास मिडवे ट्रीट के पहले चार आरोपियों को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए पकड़ा।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सिल्वर कलर की ओमनी वैन (एमपी 52 बीए 0447) में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शनिवार रविवार की दरम्यानी रात सिल्वर कलर की ओमनी वैन एमपी 52 बीए 0447 मिडवे ट्रीट के पहले लिप्टिस प्लांट के पास खड़ी थी और काले रंग की बाइक हीरो एचएफ डीलक्स में थैले के अंदर अवैध शराब रखकर आरोपी अपने गंतव्य स्थान पर निकलने ही वाले थे कि अचानक मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम ने दबिश दिया।
पुलिस टीम के द्वारा तलाशी लेने पर 15 पेटी (128.340 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमसागर झारिया पिता स्वारथ लाल झारिया (24) निवासी ग्राम बरबसपुर थाना शाहपुर, वीरेंद्र झारिया पिता स्व. रामरतन झारिया (25) निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना शाहपुर, आशीष नाथ उर्फ मोनू जोगी पिता द्वारकानाथ जोगी (39) निवासी ग्राम गांगपुर थाना डिण्डौरी एवं नरेंद्र उर्फ गोलूनाथ जोगी पिता द्वारकानाथ जोगी (35) निवासी ग्राम गांगपुर थाना डिण्डौरी को गिरफ्तार किया।
वहीं, कोतवाली पुलिस ने मारुति ओमनी वैन एमपी 52 बी ए 0447 (अनुमानित कीमत तीन लाख), बाइक हीरो एचएफ डीलक्स (अनुमानित कीमत साठ हजार), दो मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 25 हजार) जब्त किया।
कोतवाली पुलिस के द्वारा कुल मशरूका 4,96,650 रुपए की जब्त की गई।
चारों आरोपियों के खिलाफ 34/2 के तहत कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए यह पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और कहां खपाने की योजना थी। पूछताछ जारी है।
कोतवाली थाना प्रभारी (निरी) दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में परि. आबकारी उपनिरिक्षक प्रहलाद चौहान, सहा. उपनिरीक्षक अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, देवेंद्र पटले, आदित्य शुक्ला, रोहित पटेल, मुकेश प्रधान, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेंद्र डहेरिया, हेमंत झारिया, नीलेश साहू, कैलाश द्विवेदी एवं रामसिंह अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि डिण्‍डौरी पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान को आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रखेगी।

 

Next Post

जबलपुर पुलिस ने जारी किया गाइडलाइन, गरबे के दौरान मचाया उत्पात तो होगी सख्त कार्रवाई

जबलपुर। आगामी नवरात्र व दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। जिलेभर से आए अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धार्मिक पर्वों के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई न होने […]