जबलपुर। प्रोविजनल सर्टिफिकेट का गलत इस्तेमाल करने के मामले पर वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने 40 छात्रों के सर्टिफिकेट को रद्द कर दिये है।
यह बात उस समय उजागर हुई जब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की काउंसलिंग में कुछ छात्रों की ओर से प्रोविजनल सर्टिफिकेट पेश किए गए थे। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि मऊ, रीवा, भोपाल के डिप्लोमा कॉलेज के छात्रों ने काउंसलिंग में गलत दस्तावेज पेश किए हैं।
वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने अपनी जांच के दौरान 40 छात्रों के सर्टिफिकेट अमन कर दिए हैं। वेटरनरी फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति के दौरान प्रोविजनल डिप्लोमा की मार्कशीट इसमें लगाई गई थी।
कुलसचिव डॉ. एसके जोशी का कहना है कि छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिए गए थे, इसका गलत उपयोग किया गया है। जांच के बाद ऐसे 40 छात्रों की सर्टिफिकेट अभी अमान्य कर दिए गए हैं।
बता दे कि वेटरनरी विश्वविद्यालय प्रशासन तकनीकी खामियों के चलते एनिमल हसबेंडरी में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट जारी नहीं कर पा रहा है।
छात्रों की मांग पर प्रोविजनल सर्टिफिकेट छात्रों को दिए गए थे और छात्रों ने इस सर्टिफिकेट को ही नियुक्ति के लिए काउंसलिंग में लगा दिया जिसे की बाद में अमान्य कर दिया गया।


