भोपाल। मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर तीखे और आक्रामक हो चले हैं। राजस्थान के ऊपर बने सिस्टम और उत्तरी-पश्चिमी हवा के असर से पारा लगातार चढ़ रहा है।
आलम यह हैं कि सुबह 9 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़े सता रहे हैं। धूप में निकलने पर आंखों में जलन की स्थिति बन रही है। फसलों के पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो पालतू मवेशी भी परेशान हैं।
वही, मौसम विभाग ने करीब 12 जिलों में लू की चेतावनी जारी की।
राजधानी भोपाल में हीट आइलैंड इफेक्ट से तापमान बढ़ा।
जबकि, छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 14 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियश के पार पहुंचा।
प्रदेश के अनूपपुर में आंखों में जलन और आंखें लाल होने की समस्या को लेकर जिला अस्पताल में मरीज पहुंच रहे हैं। इस महीने ऐसे लगभग 936 मरीज पहुंचे हैं।
जबकि, खरगोन जिले के छोटे-बड़े 154 तालाबों में करीब 100 सूख चुके हैं। हालांकि, जिस खारक तालाब से पेयजल मिलता है, वहां 47 प्रतिशत पानी है।

