मंगलायतन विश्वविद्यालय, जबलपुर के फार्मेसी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव का किया गया आयोजन

जबलपुर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी और फोरेंसिक साइंस विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक उत्सव का आयोजन किया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के डीन प्रो. एसपी तिवारी ने “पर्यावरण के कई पहलू और निदान के प्रयास” विषय पर एक व्याख्यान दिया।
इस दौरान एक छोटा पेड़ लगाने का अभियान भी प्रारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में फार्मेसी विज्ञान के डीन प्रो. विकास पाण्डेय, और फोरेंसिक साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शुक्ला सहित विभाग के सभी संकाय और विद्यार्थी मौजूद थे।
इस उत्सव के माध्यम से संकाय ने पर्यावरण के महत्व को समझाने और सामाजिक संज्ञान बढ़ाने के प्रयास किया और पेड़ लगाने की अभियान से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग और उत्साह बढ़ाया गया।
फार्मेसी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग ने इस समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया और सभी को पर्यावरण के महत्व को समझने और उसकी सुरक्षा में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. केआरएस सम्बाशिवा राव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सामाजिक संज्ञान और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय के उप कुलगुरु प्रो. विनीत कौर सलूजा, कुलसचिव डॉ. बी नागाकिशोर ने हर्ष व्यक्त किया।

 

Next Post

जंगल में बाघ ने किया अधेड़ ग्रामीण पर हमला, घायल को किया गया जिला अस्पताल रिफर

मरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बार एक ग्रामीण बाघ के हमले का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत बड़खेरा बीट के जूड़नहार आरएफ 334 वन क्षेत्र में हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि […]