कोलकाता घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरो ने की हड़ताल, मरीज हो रहे परेशान

जबलपुर। कोलकाता मेडिकल अस्पताल में लेडी जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश के जूनियर डॉक्टर आक्रोषित है।
देश के विभिन्न शहरों में डॉक्टरो का विरोध प्रदर्शन जारी है।
इसी के तहत जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जूनियर डॉक्टरों ने भी आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल पर चले गए।
विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने अभी तक डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया और यही वजह है की डॉक्टरो में आक्रोश व्याप्त है। सरकार सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम नहीं उठाएगी तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगी।
फिलहाल आपातकालीन सेवाएं को छोड़कर सभी पर जूनियर डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है, लेकिन उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो वह आने वाले समय पर आपातकालीन सेवाएं बंद कर देंगे।
इधर, जूनियर डॉक्टर की हड़ताल की वजह से सुबह मेडिकल अस्पताल पहुंचने वाली मरीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल ओपीडी सेवाओं में डॉक्टर ने किनारा कर लिया जिसकी वजह से मरीज परेशान होते देखे गए।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 06 लाख के 38 विकास कार्यों की डिंडोरी को दी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रो में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा

डिंडोरी। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को डिंडौरी पहुंचे, जहां आभार सह-उपहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पूर्व डिंडोरी आगमन पर मुख्यमंत्री का पुलिस परेड ग्राउंड में बनाए गए हेलीपैड में स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत […]