ईवी पालिसी के तहत इंदौर में 31 हजार से ज्यादा गाड़ियां हो चुकी रजिस्टर्ड

इंदौर। प्रदेश सरकार की ईवी पालिसी के तहत इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में तेजी आएगी। वर्तमान में 31 हजार से अधिक वाहन इंदौर में अब तक पंजीकृत हो चुके हैं। प्रदेश में छूट नहीं मिलने के कारण ईवी वाहनों की बिक्री अपेक्षाकृत कम हो रही थी। अब राज्य की नई ईवी पॉलिसी बनने जा रही है। इसमें अनुदान की घोषणा की जा सकती है।
गुजरात, महाराष्ट्र सहित कुछ अन्य राज्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए उनकी खरीदी पर सब्सिडी देते रहे हैं। इस कारण उन राज्यों में ईवी ने तेजी से गति पकड़ी, किंतु मध्य प्रदेश छूट न देकर पिछड़ गया। अब जाकर राज्य नई ईवी पॉलिसी बनाने जा रहा है, जिसमें अनुदान दिए जाने की घोषणा होने की संभावना है। इससे इंदौर का ईवी बाजार और आटोमोबाइल इंडस्ट्री उत्साहित है।
पीथमपुर व सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ईवी के पार्ट बनाने वाली कंपनियां कार्यरत हैं। अब इन्हें उम्मीद हैं कि नई पालिसी के बाद इंदौर व पीथमपुर में ईवी के उत्पादन की नई यूनिटें स्थापित हो सकती हैं।

 

Next Post

डुमना एयरपोर्ट मार्ग में तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत, एक घायल

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही डुमना पुलिस चौकी प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम के […]