कोच छोड़कर आधा किमी तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन, रेल कर्मचारियों की फिर सामने आई लापरवाही

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में लगातार हो रही लापरवाही से रेल हादसे बढ़ रहे हैं।
एक बार फिर जबलपुर मंडल की सीमा में आने वाले जैतवारा स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
जैतवारा स्टेशन में मुंबई होकर बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के इंजन से कोच को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई और इंजन, रैक छोड़कर 500 मीटर तक आगे बढ़ गया।
जब ट्रेन के पायलट को इसका पता चला तो उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
इस लापरवाही से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों का तनाव बढ़ गया। जिसके बाद तत्काल पायलट ने ट्रेन के इंजन को वापस आधा किलोमीटर वापस लाकर रैक से उसे जोड़ा। इससे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक मुंबई से चलकर सतना जैतवारा होते हुए बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस की जैतवारा व हाटी स्टेशन के पास कपलिंग खुल गई थी, जिससे इंजन के आगे बढ़ जाने से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म और ट्रेन के यात्रियों को जैसे ही इसकी खबर लगी, उन्होंने तत्काल टीटीई और अन्य रेलवे स्टाफ को इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि कामायनी एक्सप्रेस रविवार रात को हाटी और जैतवारा के बीच किलोमीटर नंबर 1195/05 पर पहुंची ही थी कि गाड़ी में लगे पावर कार की कपलिंग अचानक खुल गई और पायलट को इसकी भनक भी नहीं लगी। ट्रेन के डिब्बे कुछ दूर चलकर आगे रूक गए। ट्रेन गार्ड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पायलट को सूचित किया तब कहीं जाकर इंजन को पीछे लाकर कपलिंग को जोडा गया। इस घटना में ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही।

 

Next Post

मूकबधिर युवती के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने इशारे में बताई आपबीती

इंदौर। मूक बधिर व आटिज्म पीड़ित युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पलासिया पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती ने महिला पुलिस अधिकारी को इशारों में पूरी घटना बताई और काउंसलर की मदद से बयान दर्ज करवाए है। […]