एक दिवसीय सीधी के दौरे पर पहुचें रीवा रेंज के नवांगत आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार

सीधी। रीवा रेंज के नवांगत आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार एक दिवसी सीधी जिलें के दौरे पर पहुचें।
आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने पुलिस कानून व्यस्था का जयजा लिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिलें भर के सभी थाना चौकी प्रभाररियों की आईजी ने बैठक ली।
एक घण्टों से अधिक वक्त तक बंद कमरें में चली इस बैठक में आईजी ने जिलें भर में बढ़ रहें अपराधों की समीक्षा की और बढ़ रहे अवैध मादक नशे के कारोबार सहित अवैध उत्खनन अंकुश लगने की कार्ययोजना बनाकर काम करने को पुलिस अफसरों को निर्देश दिया है। साथ ही कई आवश्यक महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा कर दिशा निर्देश दिया है।
वहीं, मीडिया से चर्चा दौरान आईज़ी ने कहा कि सीधी जिलें में कानून का राज चलेगा अपराधियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाहीं हो, अवैध तरीके से हो रहें खनिज सम्पदा के दोहन और ओवरलोडिंग वाहनों पर पुलिस कार्यवाहीं करेंगी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा सहित जिलें भर के सभी थाना प्रभारी और पुलिस अफसर मौजूद रहें।

 

Next Post

रानी दुर्गावती विवि ने बढ़ाया संबद्धता शुल्क, कॉलेजों पर पड़ा फीस का बोझ, तीन गुना तक बढ़ा शुल्क

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने अचानक ही कालेज़ों की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। शुल्क बढ़ाने के बाद छात्रों पर अब दबाव बनाया जा रहा है। विश्वविद्यायल ने कालेजों को मनाने के लिए तीन किश्त का विकल्प रखा है। विश्वविद्यायल में शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी पांच […]