सीनियर सिटीज़न सेंटर में महिला शाखा ‘आनन्दिनी’ का शुभारंभ, महिलाओं के लिए होंगी गतिविधियां

इंदौर। शहर की लोकप्रिय संस्था आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर ने अपनी उपलब्धियों में एक और क्रम जोड़ते हुए महिला शाखा, ‘आनन्दिनी- नारी शक्ति को समर्पित’ की शुरुआत की है।
आनंदम से जुड़ीं समस्त महिला सदस्या आनंदिनी कहलाएँगी।
आनंदम के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और सचिव एसबी खंडेलवाल ने अपने सम्बोधन के माध्यम से महिलाओं को समर्पित- आनंदिनी का शुभारंभ करने के उद्देश्य के बारे में बताया। इस शाखा में तमाम गतिविधियाँ महिलाओं के अनुरूप होंगी। ऐसे में आनंदिनी के मंच के माध्यम से आनंदम का हृदय यानि महिला सदस्यों को अपनी प्रतिभा का बेहतर तरीके से उपयोग करने का अवसर मिलेगा।
माता रामकौर मेमोरियल जन कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्ष गुरवीन कौर, आनंदिनी में भी अध्यक्षता की कमान संभालेंगी। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने बताया कि आनन्दिनी पूरी तरह से महिला सदस्यों को समर्पित है, जिसमें मुख्य रूप से महिला केंद्रित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सबसे विशेष बात यह है कि इसके तहत समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएँगे, जो पूरी तरह समाज की जरूरतमंद महिलाओं की भलाई पर आधारित होंगे।

 

Next Post

बेकरी व्यवसायी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी, पत्नी और बेटी की मौत

इंदौर। महानगर के बायपास पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने बेकरी व्यवसायी की पत्नी और बेटी की जान ले ली। वह बाइक से ओंकारेश्वर जा रहे थे। हादसे में व्यवसायी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका हस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना तेजाजी […]