पाल-अहिरवार समाज के लोग भिड़े, कई राउंड फायरिंग, 2 महिलाएं घायल, 5 गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार को आपसी रंजिश के चलते दो समाजों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई है।
विवाद के दौरान दो महिलाएं भी घायल हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पटना गांव में पाल समाज और अहिरवार समाज के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कई राउंड फायरिंग की गई।
घटना के दौरान गांव में दहशत का माहौल बन गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए चार आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि गांव में पाल समाज और अहिरवार समाज के बीच विवाद हुआ है। अहिरवार समाज के कुछ युवक पाल समाज के घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर दी। कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 5 गिरफ्त में हैं। एक कट्टा और एक वाहन जब्त किया गया है, जबकि एक अन्य हथियार की तलाश जारी है।
एसडीओपी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले अहिरवार समाज का एक लड़का पाल समाज की एक नाबालिग लड़की से मिलने गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
पाल समाज के लोगों का आरोप है कि युवक लड़की से छेड़छाड़ करने पहुंचा था। बुधवार को करीब सुबह 11 बजे वही युवक अपने साथियों के साथ दोबारा पाल समाज के घर पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए मारपीट व फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। लड़की के परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

 

Next Post

दूषित पानी से मृत लोगों के परिजनो से मिलेंगे राहुल गाँधी, अब तक हो चुकी 23 मौतें

इंदौर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे और दूषित पानी से प्रभावित परिजनो से मिलेंगे। इस दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश में मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं, प्रदेश के हर ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे। साथ ही गांधी […]