मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवी वआठवीं कक्षा का पुन: परीक्षा का परिणाम पोर्टल पर घोषित

भोपाल। मध्‍यप्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के परीक्षा पोर्टल पर घोषित किया गया।
संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि, विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्‍त परिणामों को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/boardexam/result24/studentresult.aspx पर अपना रोल नम्‍बर दर्ज कर देख सकते हैं।
इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख को भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देखने की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। इन परीक्षाओं का संचालन विगत 3 से 8 जून के बीच किया गया था।
इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 31 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 1 लाख 63 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।
इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे। यहां से 28 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

 

Next Post

विधायक अभिलाष पांडे ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दमोहनाका से बनने वाले ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

जबलपुर। शहर के उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत बन रहे दमोहनाका से गोहलपुर व दमोहनाका से दीनदयाल तक ओवरब्रिज का शुक्रवार को उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रिज बनने के कारण आम जनमानस को होने […]