जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने अचानक ही कालेज़ों की फीस बढ़ाने का फैसला किया है।
शुल्क बढ़ाने के बाद छात्रों पर अब दबाव बनाया जा रहा है।
विश्वविद्यायल ने कालेजों को मनाने के लिए तीन किश्त का विकल्प रखा है।
विश्वविद्यायल में शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी पांच मार्च तक बढ़ाई गई है।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने सालाना संबंद्धता शुल्क में बेतहाशा इजाफा कर दिया है।
शुल्क में तीन गुना तक बढ़ोतरी की गई है। जिले के कई कालेज़ों ने शुल्क बढ़ोतरी का विरोध करना शुरू कर दिया हैं, हालांकि खुलकर कुछ भी कालेज कहने से बच रहे हैं।
वही विश्वविद्यायल का कहना है कि वित्तीय हालात को सुधारने के लिए शुल्क बढ़ाई जा रहीं हैं। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 28 फरवरी संबंद्धता शुल्क आनलाइन जमा करने की तारीख तय की गई थी लेकिन कालेजों ने शुल्क नहीं जमा किया जिसके बाद प्रशासन ने पांच मार्च तक तिथि बढ़ा दी है।


