जबलपुर। कृषि उपज मंडी की अवस्थाओं को दूर करने की कई महीनो से मांग कर रहे व्यापारियों की कोई सुनवाई न होने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
व्यापारियों ने बुधवार को एक बैठक की और यह निर्णय लिया कि यदि 24 घंटे के अंदर मंडी में साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं नहीं की गई तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
मंडी से किसी भी तरह का कोई व्यापार व्यवसाय नहीं होगा।
व्यापारियों का कहना है कि वह कई महीनो से यह मांग कर रहे हैं की मंडी को व्यवस्थित किया जाए, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। लिहाज अब उनके पास हड़ताल के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

