युवती की आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। शहर के महालक्ष्मी नगर में एक युवती को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।
मूलत: ग्वालियर में मुरार की रहने वाली युवती का नाम भावना सिंह पिता संतोष‍ सिंह (28) बताया गया है। दोपहर के समय युवती की मौत हो गई।
सुबह तड़के जब युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया तब अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवती की इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर में मौत हो गई।
लसूडिया पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे भावना के दोस्त भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान गोली चली है, जो युवती की आंख में लग गई।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में जो लड़के घायल युवती को लेकर आए थे, वो यहां एक चाबी भूल गए, जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था। पुलिस वहां पहुंची तो अंदर शराब की बोतल और खून मिला। इसके बाद पुलिस को यह साफ हो गया कि यहीं पर युवती को गोली मारी गई है।
पुलिस ने आस-पास पूछताछ की तो पता चला कि अलग-अलग शहरों के लड़के यहां पर रहते थे। देर रात तक गाने बजने की आवाज मकान से आ रही थी। युवती के बारे में आस-पास से कोई जानकारी नहीं मिली है। उधर पुलिस को युवती का मोबाइल मिल गया, जिससे बाद पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया।
फिलहाल लसूडिया पुलिस युवती के हत्या के मामले में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Next Post

श्रृंगी ऋषि मार्केट में आग लगने से 13 दुकानें जलकर खाक, बदले की आग में जल गईं कपड़े की 13 दुकानें, 5 हजार रुपये के लिए पुराने कर्मचारी का कारनामा

इंदौर। श्रृंगी ऋषि मार्केट नलिया बाखल में 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। सराफा पुलिस ने शांतिनाथपुरी (द्वारकापुरी) से 55 वर्षीय देवा को गिरफ्तार किया है। उसने पांच हजार रुपये के विवाद में आग लगाना कबूला। बता दे कि सराफा थाना अंतर्गत आने वाले श्रृंगी ऋषि मार्केट में गुरुवार तड़के […]