सात वर्षो से फरार हत्या के आरोपी को माधवनगर पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में सात वर्षो से फरार आरोपी सोनू यादव को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार करने में माधवनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि 01 अगस्त 2017 को माधवनगर अंतर्गत पुलिस चौकी झिंझरी में सूचना मिली कि बिलहरी रोड झिंझरी में सुरक्षा गार्ड गुलशन जोगी पिता भरत जोगी खून से लथपथ लाश पड़ी हुई हैं।
पुलिस मौके पर पहुंच कर शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामला कायम कर जाँच में जुट गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने राजा उर्फ इम्तयाज अली, जावेद खान, राजा उर्फ इम्तयाज अली, पंकज रजक, सुभाष यादव, सुकरू उर्फ सुकरुहदीन, सोनू यादव के खिलाफ धारा 302 तहत मामला कायम कर राजा उर्फ इम्तयाज अली, जावेद खान, राजा उर्फ इम्तयाज अली, पंकज रजक, सुभाष यादव, सुकरू उर्फ सुकरुहदीन को गिरफ्तार किया था। वही, आरोपी सोनू यादव पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
पुलिस आरोपी सोनू यादव की तलाश में लगातार जुटी रही।
वही, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा लम्बित अपराधों के निराकारण के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन विवेचक थाना प्रभारी बड़वारा किशोर द्विवेदी से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्रों एवं तकनीकी सहायता से फरार आरोपी सोनू यादव पिता प्रेमलाल यादव निवासी बड़वारा की तलाश करने टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र भेजा गया।
पुणे में पुलिस टीम ने आरोपी के हुलिये के आधार पर हर संभावित स्थानों पर तलाश किया। उसी दौरान आरोपी से पुलिस टीम का सामना हुआ और उसका नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम सोनू कोल बताया। जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस उसे ही ढूंढ रही है जो बिना देरी किए वहां से भाग खड़ा हुआ।
जिसके बाद पुलिस को ज्ञात हुआ कि सोनू कोल ही सोनू यादव है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम हताश हो गई। जैसे ही जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम का हौसला अफजाई करते हुए निर्देशित किया कि और मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। कुछ ही देरी पर पुनः आरोपी से सामना पुलिस से हुआ पर सोनू यादव पुलिस को देखकर भागा पर चौकन्नी पुलिस टीम फैंसिंग तार को कूदते फांदते 200 मीटर तक आरोपी का पीछा करते हुए भारी मशक्कत के बाद अंततः आरोपी को दबोच लिया।
माधवनगर थाना प्रभारी (निरी) अनूप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उप निरीक्षक किशोर द्विवेदी, दुर्गेश तिवारी, सहा. उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह, प्रधान आरक्षक देवेश कुमार, आरक्षक सुभाष, सुरेश कोरी एवं साइबर सेल के प्रशांत विश्वकर्मा ने सराहनीय भूमिका निभाई है।

 

Next Post

रोड और रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से जिले के विकास के नए द्वारा खुलेंगे – डॉ. राजेश मिश्रा

सीधी। नवनिर्वाचित सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा रीवा – सीधी – सिंगरौली रेलवे परियोजना, सीधी – सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सोन नदी जोगदहा में निर्माणाधीन पुल की विस्तृत समीक्षा […]