राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि सहित भाजपा महिला कार्यकर्त्ताओ ने केबिनेट मंत्री राकेश सिंह को बांधी 51 फीट लम्बी राखी

जबलपुर। भाई बहन के पवित्र रिश्ते और प्यार का त्योहार पूरे देशभर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है।
संस्कारधानी जबलपुर में भी मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधने के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर 51 फिट की राखी उन्हें भेंट की।
इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि भी मौजूद रही।
इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भाई बहन के रिश्तो के इस त्यौहार पर मैं पूरे प्रदेश और देश की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि के साथ कई भाजपा महिला कार्यकर्ता उनके सिविल लाइन स्थित बंगले पहुंची और राकेश सिंह की फोटो लगी 51 फुट की राखी उन्हें सप्रेम भेंट की।
इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने भी खड़े होकर मंत्री राकेश सिंह के सिर पर रूमाल डाल, तिलक लगाया और उनके हाथों में राखी बांधते हुए उन्हें मिठाई खिलाई।
बता दे कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह बीते एक सप्ताह से जबलपुर में अपने आवास पर रहकर आराम कर रहे हैं। बीते दिनों कावड़ यात्रा में शामिल होने के दौरान उनके पैर में चोट आ गई थी, डॉक्टरों ने उनके पैर में माइनर फैक्चर बताते हुए घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी है।
रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह वो त्यौहार है जिसे कि हर भारतवासी मानना चाहता है। भारत में भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का यह त्योहार रक्षाबंधन इस बात का प्रतीक है कि बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती है, आशीर्वाद शुभकामनाएं देती है और बदले में भाई भी अपनी बहनों के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा होने का वचन देता है और मुझे बहुत खुशी है यह कहते हुए कि भारतीय जनता पार्टी बहुत उत्साह के साथ इस पर्व को मना रही है।

 

Next Post

बस और ऑटो की भिड़ंत में एक की मौत, दस घायल

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन के रायखोर में सोमवार को बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं एक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना की पुलिस और […]