मऊगंज लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा, फरियादी ही निकला आरोपी, खुद रची थी लूट की कहानी

मऊगंज। जिले में लूटकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमे फरियादी ही आरोपी निकला। आरोपी ने खुद रची थी लूट की कहानी।
मऊगंज निवासी रजनीश चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया था कि वो दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे, तभी नकाबपोश बाइकर्स गैंग ने उन्हें रोककर 9,500 रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और तथ्यों को खंगाला, तो पूरा मामला फर्जी निकला।
मऊगंज के टड़हर मोड़ पर लूट की सनसनीखेज वारदात ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में खुद फरियादी पर ही संदेह गहराने लगा. मंगलवार को मऊगंज निवासी रजनीश चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया था कि वो दर्शन के लिए विंध्याचल जा रहे थे, तभी नकाबपोश बाइकर्स गैंग ने उन्हें रोककर 9,500 रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और तथ्यों को खंगाला, तो पूरा मामला फर्जी निकला।
फरियादी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए झूठी कहानी रची थी।
अति. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पूछताछ के दौरान विरोधाभासी बयान और संदिग्ध गतिविधियों के चलते रजनीश से कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते यह झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि किसी और उद्देश्य की पूर्ति की जा सके।

 

Next Post

गिरदावरी करने बाले सर्वेयरो का नहीं हुआ पारिश्रमिक भुगतान, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सीधी। जिले के कुसमी तहसील क्षेत्र अंतर्गत गिरदावरी करने वाले सर्वेयरो (सहायक पटवारी) का पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है जिसको लेकर सभी सर्वेयर परेशान हैं। जानकारी अनुसार तहसील इकाई कुसमी अंतर्गत पटवारी हल्का में सर्वे सहायक पटवारी के रूप में 149 सर्वेयरो के द्वारा अपने क्षेत्र मे मौसम खरीब […]