मौसम बदला और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को मिला गर्मी से राहत

DR. SUMIT SENDRAM

शहडोल। मई महीने के आगाज से ही मौसम पूरी तरह से बदला गया है। अप्रैल में जो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था वह इन दिनों 35 से 36 डिग्री पर चल रहा है।
शनिवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे मूसलाधार बारिश हुई, बारिश लगभग 20 मिनट तक होती रही।
वर्षा के साथ चने के आकार के ओले भी शहर में गिरे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बड़े आकार के ओले गिरने की बात कही जा रही है। वही, मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया है। गर्मी एक तरह से गायब सी हो गई है।
बता दे कि शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे, दोपहर को दो बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और अच्छी झमाझम बारिश हुई।
शुक्रवार को भी बादल थे, लेकिन बरसात नहीं हुई थी। जबकि गुरुवार को जिले में 24 घंटे के अंदर औसतन 5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
शनिवार को हुई बारिश से शहर की गलियां जो कच्ची है, वह कीचड़ से सन गई। वही, ओलावृष्टि से सब्जी की फसल बर्बाद होने की बात कही जा रही है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह का कहना है कि ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है।

 

Next Post

फर्जी डॉक्टर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से कार में कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा रंगे हाथ

ग्वालियर। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करने के मामले में छह वर्षो से फरार चल रहे आरोपी पंकज तिवारी को ग्वालियर और मुरैना स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर राजस्थान के धौलपुर से रंगे हाथों धरदबोचा है। टीम को यह कामयाबी कलेक्टर रुचिका चौहान एवं […]