अपर कलेक्टर की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग घायल

DR. SUMIT SENDRAM

गुना। रविवार सुबह 9:30 बजे गुना-शिवपुरी जिले की सीमा पर हाईवे बरखेड़ी के पास इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन में खुद रिंकेश वैश्य सवार थे। वे अपने परिजनों के साथ खजूरी गांव में देवी-देवताओं के दर्शन करने जा रहे थे।
मूलत: बदरवास के निवासी रिंकेश वैश्य कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। कार में करीब 6 से अधिक लोग सवार थे।
दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल गुना में भर्ती किया गया है।

 

Next Post

अतिथि विद्वानों को महाविद्यालयों में नियुक्ति के लिए एक और मौका, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

भोपाल। महाविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से प्रारम्भ हो गया है, लेकिन प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में सहा. प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अतिथि विद्वान रखकर व्यवस्था बनाई जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग ने जिलों से जानकारी मांगी है कि […]