बारिश का सिस्टम अब होगा कमजोर, मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनो तक रहेगा बूंदाबांदी का दौर, पिछले 24 घंटे में भोपाल सहित 20 जिलों में हुई वर्षा

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पिछले 24 घंटे में भोपाल सहित 20 जिलों में बारिश देखने को मिली। राजधानी भोपाल में ढाई इंच तो वही बैतूल में दो इसे ज्यादा वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक अगले तीन दिन में मध्य प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर रहेगा। वही, ग्वालियर-चम्बल संभाग ड्राई रहेगा। फिलहाल मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट नहीं हैं।
बता दे कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 21 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। रायसेन में सबसे ज्यादा 3.7 इंच पानी गिर गया। भोपाल में ढाई इंच, बैतूल में 2 इंच, बालाघाट के मलाजखंड में 1.8 इंच, श्योपुर-शिवपुरी में 1.7 इंच, सिवनी में डेढ़ इंच, टीकमगढ़ में 1.2 इंच और नर्मदापुरम-दमोह में 1 इंच बारिश हुई। सागर, धार, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, गुना, रतलाम, शाजापुर, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, सहित कई जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहा।
रविवार को भोपाल, बैतूल समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में ढाई इंच और बैतूल में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल में रविवार शाम को तेज बारिश का दौर चला। भोपाल-इंदौर रोड पर इतनी तेज बारिश थी कि गाड़ियां रेंगती हुई चली। बारिश की वजह से भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट रात में ही खोल दिए गए।
गुना, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, श्योपुर, शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी में भी बारिश हुई। श्योपुर और सिवनी में करीब डेढ़ इंच पानी गिरा। देर रात तक प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।
प्रदेश के 12 जिलों से अब तक मानसून विदा हो चुका है। बाकी के जिलों से 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है। इससे पहले कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 3 दिन बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक अब तक ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून विदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है।
मौसम विभाग की माने तो मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा।
बता दें कि इस साल मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों से मानसून विदा हो जाता है, लेकिन नया सिस्टम बनने से विदाई की तारीख आगे भी बढ़ सकती है।

 

Next Post

जहरीले कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे परासिया, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

छिंदवाड़ा। जिले के परासिया में 11 बच्चों सहित छिंदवाड़ा जिले में 14 बच्चों की मौत प्रतिबंधित कोल्ड्रिफ सिरप पीने से हुई है। इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी […]