केले की फसल काटकर गाय-बैलों को खिलाने पर मजबूर हुए बड़वानी के किसान, केले का भाव थोक में दो रुपये प्रति किलो मिल रहा किसानो को

DR. SUMIT SENDRAM

बड़वानी। जिले में केला उत्पादक किसानों को इन दिनों फसल के दाम नहीं मिलने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। केले के कम दाम मिलने से गुस्साए किसान फसल को काटकर मवेशियों को केले खिला रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल को खेत से उखाड़कर फेंकने को मजबूर हैं।
बता दे कि नर्मदा पट्टी क्षेत्र में केला उत्पादन बेहतर होता है। यहां पर उत्पादित केला कई राज्यों को भेजा जाता है। इसमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा व दिल्ली शामिल है। वहीं इस बार कम दाम व खराब हालात के कारण किसानों को अपनी फसल नष्ट करनी पड़ रही है।
किसानों के अनुसार यदि केले के दाम नहीं मिलेंगे तो कैसे चलेगा। दाम तो दूर मजदूरी की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
ग्राम बगूद के किसान अनिल जाट का कहना है कि केले का भाव थोक में दो रुपये प्रति किलो मिल रहा है जबकि उत्पादन लागत 5 से 6 रुपये प्रति किलो आ रही है। ऐसे में किसानों के सामने फसल को नष्ट करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। किसानों ने उचित दाम दिए जाने की मांग की है।

 

Next Post

बालाघाट-खैरागढ़ सीमा के जंगल में सुरक्षाबल से मुठभेड़ के बाद डेरा छोड़ भागे माओवादी, बड़ी मात्रा में मिला सामान

बालाघाट। शनिवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट एवं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है, वह बालाघाट के अंतर्गत आता है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर […]