सीधी शहर में स्थित डिस्पोजल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

सीधी। शहर के बीच बाजार मिश्रा कॉलोनी में पॉलीथिन व डिस्पोजल के गोदाम में बीती दरमियानी रात आग लगने से हडकंप मच गया।
जब तक आग में काबू नहीं पा लिया गया तब तक मोहल्लेवासियों की सांसे थमी रही। क्योंकि आग यदि विकराल रूप लेती तो कॉलोनी के कई घर उसकी जद में आ जाते। लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड पहुंचने से भड़की आग पर काबू पा लिया गया।
बताया गया कि सब्जी मंडी के पास निवासी बलराम पिता रामाधार गुप्ता द्वारा मिश्रा कॉलोनी में किराया का कमरा लेकर पॉलीथिन व डिस्पोजल सामग्री का गोदाम बनाया गया था। दरमियानी रात करीब 4 बजे गोदाम से धुआं व आग की लपटें उठने लगी। आस पास के लोगों ने उठकर देखा तो गोदाम में आग भड़क रही थी। हल्ला गुहार करने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी उठ गए और गोदाम मालिक को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना देकर सभी आग बुझाने में जुट गए। लोगों को डर था कि आग यदि फैली तो कॉलोनी के अन्य कई मकान चपेट में आ जाएंगे। इसलिए सामूहिक रूप से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
सूचना के कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया और करीब एक घंटे की मशक्कत में भडकी आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया गया है।
व्यापारी बलराम गुप्ता के अनुसार गोदाम में पॉलीथिन, डिस्पोजल की सामग्री जैसे पत्तल, दोना, चम्मच, कटोरी सहित करीब दस लाख रुपये की सामग्री भंडारित थी, अग्नि हादसे में सारी सामग्री जल कर खाक हो गई है।

 

Next Post

नकली कीटनाशक से बचे किसान - डॉ. बीके प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक

सिंगरौली। खेती किसानी में जैसे-जैसे आधुनिकता आ रही है, किसानों को फसलों में मुनाफा तो हो रहा है लेकिन कई जगहों पर उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। नकली खाद, नकली बीज की समस्याओं से तो किसान जूझ ही रहा है, और अब नकली कीटनाशक भी किसान के लिए […]