भोपाल में जमकर गरजे राहुल गांधी, बोले कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया, हिंदुस्तान का सारा डेटा बेच दिया

भोपाल। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में राजधानी भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस ने ‘किसान महाचौपाल’ का आयोजन किया है। इसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैंने स्पीच शुरू की। मुझे रोका गया। फिर शुरू की, फिर रोका गया। मैंने नरवाड़े जी की बात उठाई, उन्होंने किताब में साफ लिखा कि जब चाइना के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ को फोन किया और पूछा कि मेरा ऑर्डर क्या है? उन्होंने जवाब नहीं दिया। फिर अजीत डोभाल को फोन किया। उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद जयशंकर को फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उसके दो घंटे बाद फिर से नरवाड़े जी ने डिफेंस मिनीस्टर को फोन किया। आप मुझे ऑर्डर दीजिए दो घंटे हो गए हैं। आप पीएम से पूछिए मेरा ऑर्डर क्या है? ये सवाल इसलिए पूछ रहे थे क्योंकि चाइनीज आर्मी पर फायर करने का निर्णय पीएम को करना होता है। युद्ध का निर्णय आर्मी नहीं, पीएम लेता है।
राहुल गाँधी ने कहा कि राजनाथ सिंह, पीएम को फोन करते हैं। पीएम ने उनसे बात नहीं की। वो छिप गए अपने कमरे में और रक्षा मंत्री से कहते हैं कि आर्मी चीफ को बताओ जो वो उचित समझें वो करें। आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखता है कि उस दिन मुझे हिंदुस्तान की सरकार ने पीएम ने अकेला छोड़ दिया। मैं संसद में ये बोलने की कोशिश कर रहा था, बोलने नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की तरफ देखा और शाह खड़े हो गए। मुझे बोलने नहीं दिया गया।

 

Next Post

न्यू मित्र मंडल सहकारी संस्था घोटाला, करोड़ों की धोखाधड़ी, ईओडब्लू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी की न्यू मित्र मंडल गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित में सामने आए भूमि घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। 8 दिसंबर 2025 को अर्जुन वाधवानी सहित अन्य पीड़ित सदस्यों की शिकायत के बाद की गई विस्तृत जांच में करोड़ों […]