तहसीलदार पर लगा एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप-शिकायत करने ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

सीधी। गोपद बनास तहसीलदार के खिलाफ रिश्वतखोरी का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। जमीन इत्तलाबी के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। जिसका ज्ञापन उपखंड अधिकारी गोपद बनास को सौंपा गया है।
उपखंड अधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बताया गया कि गोपद बनास तहसील अंतर्गत अमहा गांव निवासी फुल्ली पति नारायण साहू जिसकी जमीन विवादित थी, न्यायालय से जीत चुकी है। विपक्षी द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई, किंतु वहां से भी अपील खारिज हो चुकी है। जिसकी इत्तलाबी के लिए आवेदन अगस्त माह वर्ष 2023 में गोपद बनास तहसीलदार के पास किया गया।
भूस्वामी ने आरोप लगाया कि तहसीलदार जान्हवी शुक्ला द्वारा इत्तलाबी के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसका ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
इधर, शिवसैनिको ने गोपद बनास तहसीलदार जान्हवी शुक्ला से प्रताड़ित राजस्व पीड़ित परिवारों की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन पत्र एसडीएम गोपदबनास प्रिया पाठक को सौंपकर न्याय पूर्ण कार्यवाही की मांग रखी है।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि इतनी अनुभवहीन तहसीलदार गोपदबनास मे पहली बार देखा भ्रष्ट, साइको, तानाशाह। जहां स्पष्ट समझ आ रहा की राजनीतिक साठ-गांठ में मिली प्रतिष्ठा जबरन दो-दो तहसीलो का प्रभार सौपा गया है। गरीबों का हनन करने वाली तहसीलदार जान्हवी शुक्ला द्वारा आए दिन नियमों की धज्जियां उड़ाकर तानाशाही रवैया से तहसील की कार्यवाही कर रही। वहीं, उच्च न्यायालय के आदेशों का व मुख्यमंत्री के आदेशों का भी पालन न कर उल्लंघन कर रही हैं।

 

Next Post

24 घंटे में पुलिस ने 7 लाख 58 हजार रूपये कीमत के 9 किलो 650 ग्राम गांजा किया जब्त

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देश मे समस्त अनुभाग के डीएसपी, एसडीओपी के मार्गदर्शन मे थाना-चौकी प्रभारियों के नेतृत्व मे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रो में पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थो विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुए 9 किलो 650 ग्राम […]