मैहर। रूपगंज में संचालित ईट के भट्ठे में बीती रात ईट मारकर मजदूर दम्पति की हत्या कर दी गई है।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौका पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैहर भेज दिया है।
पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद ली है।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही रीवा रेंज के डीआईजी साकेत पांडे भी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर मिले साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। पति पत्नी ईट भट्ठे में काम करते थे। जहां पर उनकी हत्या हुई है।
डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि घटनास्थल देखकर यह पता चलता है कि पति-पत्नी हत्यारे को पहचानते थे। यही कारण है कि महिला श्रमिक के शव से तकरीबन 50 फीट दूर पति का शव मिला है। हत्या में आरोपियों द्वारा धारदार हथियार का इस्तेमाल न करके ईट का ही इस्तेमाल किया है गया है।
दोनों मृतक मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपगंज गांव के ही रहने वाले हैं। जहां पति की पहचान रामू कोल(50) के रूप में की गई है। वहीं महिला की पहचान पत्नी चंदाबाई(48) के रूप में की गई है।
पुलिस ने मामला कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई।


