जंगल में आग लगाने वाले आरोपी को वन कर्मियो ने पकडा, न्यायालय ने भेजा जेल

सीधी। जिले के क्षेत्र संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी एवं उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा बावत परिक्षेत्र सहायक भदौरा अपने स्टाफ के साथ रात्रि वन गश्ती कर रहे थे।
गश्त के दौरान जयकुमार पिता मोतीलाल बालेन्द (40) निवासी ग्राम भदौरा थाना तहसील कुसमी को पीएफ 480 ए में रात्रि 8:00 बजे आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 29 30 35 50 51 क एवं 52 के तहत वन अपराध का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में वन परिक्षेत्राधिकारी सीएल कोल, परिक्षेत्र सहायक संजीव कुमार सोनकर, साधु लाल सिंह, परिक्षेत्र सहायक भदौरा कालिमन सिंह, जय नारायण सिंह, जगदेव बैगा, रज्जन बैगा का सराहनीय योगदान रहा।

 

Next Post

सिंगरौली हत्या कांड का रीवा पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने किया खुलासा

सिंगरौली। 31 मार्च 2024 को सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिलानी मोहल्ला में हुए हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर दिया। पत्रकारवार्ता में रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि विलौजी ग्राम थाना बैढन के रहने वाले बबलू जायसवाल उर्फ सुनील जायसवाल पिता कल्लू […]