सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा जिले में संचालित डीजल एवं पेट्रोल पम्पो की नियमित जॉच हेतु अनुविभाग स्तर पर विगत दिवस जॉच दल गठन किया गया है। जिसमें जिले में संचालित समस्त पेट्रोल पम्पो का जॉच कर दो दिवस के अंदर जानकारी प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये थे।
जिसमें मुख्य रूप से जॉच के विंदु विस्फोटक लायसेंस का नवीनी करण है या नही पेट्रोल पम्प के मैप में एक्सप्लोसिव लायसेंस में कितने टैकर डिलवरी यूनिट अन्य उपकरण जैसे हवा मशीन, पानी, कूलर स्थापित है कि नही, सभी लायसेंस नवीनीकरण पम्प पर आवश्यक सुविधाऐ जैसे प्राथमिक चिकित्सा, शिकायत पेटी, बाथरूम अग्निरोधक यंत्र, डीजल पेट्रोल की रेट सूची, आपातकाली फोन नम्बरो की सूची अनिवार्य रूप से जॉच कर प्रतिवेदन दिये गये है।
उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के उपखण्ड अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रो के पेट्रोल पम्पो का गठित दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।
इसी कड़ी में उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सृजन वर्मा के द्वारा अपने दल के साथ सितुलखुर्द, राजा सरई एवं आहजा पेटोल पम्प की औचक जॉच की गई।


