वाटर पार्क में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत

अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा में स्थित वाटर पार्क में शनिवार दोपहर डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
मृतक का नाम शुभम प्रजापति निवासी बुढार जिला शहडोल है।
घटना के बाद वाटर पार्क में मालिक सहित मृतक के दोस्तों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाया गया, जहां चिकित्सको ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
वाटर पार्क सहित स्वीमिंग पुल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
वाटर पार्क के निर्माण और संचालन में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है, जबकि उक्त वाटर पार्क अभी भी निर्माणाधीन है।
अति. पुलिस अधीक्षक मो. इसराम मन्सूरी ने बताया कि शनिवार को शुभम पिता शिव प्रसाद प्रजापति 16 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक चार बुढ़ार जिला शहडोल जो कि अपने पांच दोस्तों के साथ घर में अमरकंटक जाने की बात कहकर निकला था। ग्राम सकरा अमरकंटक मार्ग पर है। सभी यहां स्थित वाटर पार्क में घूमने पहुंचे। यहां दोपहर लगभग 2.30 बजे मृतक शुभम प्रजापति दोस्तों के साथ वाटर पार्क में नहा रहा था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि हम सभी दोस्त नहा कर निकले थे, लेकिन शुभम दोबारा नहाने चला गया। इस बीच पानी अधिक होने के कारण वह गहराई में चला गया और डूब गया।
जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने पीएम कराने से मना करते हुए पहले वाटर पार्क सकरा जाकर स्थल परिक्षण कराए जाने की मांग पुलिस से रखी गई। पुलिस की समझाइश वा नियमानुसार कार्यवाही के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पीएम कराने राजी हुए। बताया गया शनिवार और रविवार को यहां दो दूर से लोग पहुंचते हैं।
बता दे कि वाटर पार्क में सुरक्षा जैसे इंतजाम भी यहां बेहद कमजोर हैं। तथा वाटर पार्क की गहराई भी नियम के अनुसार नहीं रखी गई है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, शंकर लालवानी व विजयवर्गीय शामिल

इंदौर। शहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो कर रहे हैं, सीएम के साथ रोड शो में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इंदौर के देपालपुर में जनसभा और रोड शो किया। मध्य प्रदेश के चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की […]