सीधी। जिले के निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी आरके वैश्य के पिता चचाई, बाणसागर निवासी रमेश कुमार वैश्य का आकस्मिक निधन 01 जून 2024 को हो गया है।
वहीं, माता का निधन 2021 में हो गया था।
स्व. रमेश कुमार वैश्य एक शिक्षक थे। इनका कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है एवं लोगों के चहेते रहे हैं। उनका दूसरो के प्रति भावना सदैव सद्भावना पूर्वक रहा।
वहीं, उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी तालीम एवं नेक शिक्षा दी।
इनके निधन पर एमपी न्यूज लाइव व राष्ट्रीय मीडिया के प्रवीण कुमार पाण्डेय, एंटी करेप्शन सोनभद्र की राखी सिंह, इंटेलिजेंस ब्यूरो मुंबई के सुनील लोखंडे, सीआईडी मुंबई के दीपक मल्होत्रा, साइबर सुरक्षा नासिक की इंस्पेक्टर सुलेखा जैन, मध्य प्रदेश मंत्रालय भोपाल के वरिष्ठ लेखापाल महेश सोनकर, एनसीएल सिंगरौली की पूर्णिमा भटनागर, गोपाल पंडित (प्रयागराज), क्राइम रिपोर्टर (दिल्ली) प्रज्ञा सिंह, अमिलिया थाने के सहा. उपनिरीक्षक दधीच अग्निहोत्री, एनटीपीसी के यूसुफ पठान, बीजेपी कार्यकर्ता सिद्धार्थ गौतम, जीतेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


