मंडला। जिले में वन परिक्षेत्र बफर कान्हा टाईगर मंडला द्वारा अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया।
अनुभूति कैंप में हायर सेंकडरी स्कूल खलौडी व भीमडोगरी के विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान सहा. संचालक सिझौरा (बफर) मितेन्द्र चीचखेडे, परिक्षेत्र अधिकारी मोतीनाला (बफर) आरके सोनी, वन परिक्षेत्र के वनकर्मी कैंप में पहुचे स्कूली बच्चों को नेचरल टेल पर पेड पौधों, वन औषधीय पौधों एवं वन्यजीवो के बारे में विस्तार से बताया।
कैंप में खेल गतिविधि व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

