गो तस्करों के अवैध घरों पर चला बुलडोजर, मृत गौवंश के विभिन्न अवशेष फ्रीज एवं अन्य स्थल से किए गए जब्त

मंडला। जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत भैंसवाही गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस ने दबिश दी। घरों की तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज व अन्य जगहों से पुलिस ने जब्त किए।
गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया है।
गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 11 घरों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।
बता दें कि इस गांव में लंबे समय से गो तस्करी व वध करने के आरोप लगते रहे है। पहले भी कार्रवाई हुई है। लेकिन इस बार गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस को नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसवाही में गोवंश की तस्करी एवं गोवंश को लाकर वध किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर नेहा पच्चसिया के नेतृत्व में नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजालदा सहित पुलिस टीम ने साथ ग्राम भैसवाही में दबिश दी।
दबिश के दौरान ग्राम भैसवाही में 11 घर ऐसे मिले जहां पर गौवंश व उनके अवशेष प्राप्त हुए। जिन्हें जब्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा सभी 11 आरोपियों के खिलाफ नैनपुर थाने में पशु क्रुरता अधिनियम व गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।
दबिश के दौरान 11 घरों में गौवंश के अवशेष, घरों के आसपास खेतों व तबेले में लगभग 150 की संख्या में जीवित गौवंश मिले। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मुक्त कराया गया एवं 85 पशुओं को प्रशासन के सहयोग से सुरक्षित गोशाला पहुंचाया गया।
पुलिस टीम द्वारा दबिश के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ जारी हैं। शेष अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है।
नैनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से सघन पूछताछ पूछताछ की जा रही है। नैनपुर पुलिस द्वारा एफआईआर किए गए सभी 11 अपराधियों के रिकार्ड खंगाले जा रहें है। जिनमें से दो आरोपी ऐसे भी हैं। जिनके खिलाफ पूर्व के भी अपराध पाए गए हैं। उनके खिलाफ पृथक से विधिवत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। जिसमें राजस्व विभाग द्वारा घरों के जाँच करने पर सभी 11 घर पूर्णतः अवैध रूप से अतिक्रमण होने पाया जाने से सभी 11 घरों में राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित कार्यवाही पृथक से की जा रहीं है।
जानकारी के मुताबिक भारी सुरक्षा के बीच राजस्व विभाग द्वारा बुलडोजर से कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं।
कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अति. पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा सहित भारी तादात में जिला एवं नैनपुर थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

Next Post

ईद के मौके पर सज गई बकरा मंडी, दुनिया भर की नस्लें मौजूद, बकरों की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

जबलपुर। ईद-उल-अजहा में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में लोग तैयारी में जुट गए हैं। बकरा ईद के मौके पर बकरों की डिमांड काफी बढ़ जाती है और मार्केट बकरों से सज जाती है। मदार टेकरी मंडी में ईद को लेकर बकरा मार्केट सज गई है, यहां दुनियां […]