भरभरा कर गिरी आरडीवीवी आवास की सीलिंग, बाल बाल बचा कर्मचारी

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के आवास क्रमांक 15 में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब बाथरूम की सीलिंग अचानक से भर भरा के गिर गई।
हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आवास क्रमांक 15 में रहने वाले रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वे सुबह लगभग 9.30 बजे स्नान कर रहे थे, उसी समय बाथरूम की सीलिंग अचानक से गिर गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कि इसी दौरान इसका एक पर भी फिसल गया और वह बाथरूम में ही गिर गये।
कर्मचारी का कहना है कि आवास की जर्जर हालात के संबंध में विश्वविद्यालय की जिम्मेदार अधिकारियों को अनेक बार अवगत कराया बावजूद आवास मरम्मत नहीं कराया गया। आज जो घटना हुई है उसमें जान भी जा सकती थी, लेकिन विश्वविद्यालय अधिकारियों से कोई लेना-देना नहीं है। कर्मचारी ने कुलसचिव को एक आवेदन दिया है जिसमें पूरी घटना के बारे में अवगत कराते हुए आवास का मरम्मती कारण करने की मांग रखी है।

 

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जंगल से दबोचा, भेजा जेल

डिंडोरी। जिले के समनापुर थानांतर्गत 06 अगस्त को महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया था। पीडित महिला ने आरोपी रोशन धारवईया निवासी ग्राम जुनवानी के खिलाफ दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत समनापुर थाने में दर्ज करवाई थी। समनापुर […]