तीसरे महाकौशल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दिसम्बर माह में, महाकोशल फिल्म डेवलपमेंट सोसाइटी ने दी जानकारी

जबलपुर। महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा जबलपुर में तीसरे महाकौशल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 28-29 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है, जिसके संबंध में शनिवार को होटल दत्त रेजिडन्सी में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नीरज सिंह राजपूत द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि फिल्म कलंक, जय गंगाजल, मुंबई गॉड फादर आदि फिल्मों में अभिनेता नीरज सिंह राजपूत अभिनय किया है, साथ ही साथ सजदा तेरे प्यार में, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सावधान इंडिया, सीआईडी, लाड़ो उतरन जैसे कई टेलीविजन सीरिअल में भी इन्होने अभिनय किया है। वर्तमान में वेब सीरीज शुक्ला द टेरर मे काम चल रहा है।
इस फेस्टिवल में 15 मिनिट तक की शॉर्ट फिल्म एवं 60 मिनिट तक की डॉक्यूमेंट्री के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित है, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2024 रहेगी। इसमें 1.25 लाख तक के कुल 11 पुरस्कार दिये जायेंगे।
यह फिल्म फेस्टिवल केवल म.प्र. के प्रतिभागियों के लिए ही आयोजित है। फेस्टिवल में कुल 12 विषयों पर जैसे विज्ञान/वैज्ञानिकता, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वाधीनता के गुमनाम नायक, मेक इन इंडिया, अपने ग्राम कस्बों की प्रेरणादायक कहानियाँ, आधुनिक शिक्षा नीति, भारतीय नारी व नारी सशक्तिकरण व पराक्रम की कहानियों आधारित फिल्म/डॉक्यूमेंट्री आमंत्रित की गई हैं। विस्तार से संस्था की वेबसाइट www.mhakoshalfilmsociety.org पर प्राप्त कर सकते है।
पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बृजकान्त जी सहित प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार जी भी उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि यह फिल्म फेस्टिवल 28-29 दिसंबर 2024 को जबलपुर में होने वाला यह तृतीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल है, पूर्व में 2021 व 2022 में यह फेस्टिवल आयोजित किया गया था। हमारी संस्था का उद्देश्य महाकौशल क्षेत्र से जुड़े फिल्म विधा के लोगों को उचित मंच एवं हर स्तर पर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में फिल्म सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत कर्मवीर, सचिव अंजनी ज्योतिषी, सह सचिव आनंद परमार, नीरज अग्रवाल, राजीव सिंह, कैलाश साहू, सौरभ खरे, प्रवीण जग्गी, राजेश गुप्ता, सोनल राय, विशुद्ध जैन सहित जबलपुर के फिल्म विधा के कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Next Post

पूर्व डीजीपी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर दिया कड़ा बयान, बोले कि दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसके दास ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने के आरोपियों को सरेआम चौराहे पर गोली मार देना चाहिए। बता दे कि एसके दास इंदौर में भी आईजी रह चुके हैं। वे यहां पूर्व […]