राजधानी में दो पक्षो के बीच हुए विवाद में चले पत्थर, 6 लोग घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुरानी गल्ला मंडी में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। लोगों ने तलवारें लहराईं। दोनों पक्ष डंडे लेकर निकले। करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया, उसके बाद यह विवाद हुआ। आज सुबह एक पक्ष के लोग जमा हुए और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
वही, पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जहांगीराबाद थाने में 5 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। आज फरार दो आरोपियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहले से पुलिस बल मौजूद था। लोगों की बढ़ती भीड़ को देकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। वीडियो में कई लोग हथियार लेकर जाते दिख रहे हैं उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियत्रंण में हैं।

 

Next Post

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन रहेगा बारिश, ओला व कोहरे का दौर, 27 दिसंबर को स्ट्रांग सिस्टम, 21 जिलों मे ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों […]