नवोदय विद्यालय डिण्डौरी की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को, जिले भर में 26 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होंगी परीक्षा

डिण्डोरी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु जो ऑनलाईन फार्म भरे गये है, उनमें कक्ष 6वीं की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी दिन शनिवार को जिले के विभिन्न 26 परीक्षा केन्द्रों में होने जा रही है।
समस्त प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय की वेबसाइट से प्रतिभागी अपना प्रवेश सत्र डाउन लोड कर सकते है। आवेदन में किसी तरह की विसंगति/त्रुटि की दशा में सुधार हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिण्डौरी में सम्पर्क कर सकते है।

 

Next Post

इंदौर में 6.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, मंगलवार रही इस सीजन की सबसे सर्द रात

इंदौर। विगत दो दिनों से सर्द हवाओं ने दिन के अलावा रात में कड़ाके की ठंड का अहसास करवाया है। बुधवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी उत्तरी हवाओं ने शहरवासियों को सर्दी का अहसास करवाया। मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान […]