राजधानी में छह थाना प्रभारियों का किया गया फेरबदल, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बाद भोपाल के छह थाना प्रभारियों की पदस्थापना में बीती रात फेरबदल किया गया है।
डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी द्वारा मंगलवार देर रात जारी किए आदेश के तहत कार्यवाहक निरीक्षक अनुराग लाल को अपराध शाखा से थाना प्रभारी अशोका गार्डन और कार्यवाहक निरीक्षक शिल्पा कौरव को थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया तैनात किया गया है। इसी प्रकार चूनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्दर कौर सिंधू को थाना अपराध शाखा और यातायात में पदस्थ निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को थाना प्रभारी चूनाभट्टी बनाया गया है। इधर मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया को रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक संदीप पवार को मिसरोद का थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने गत दिवस ऐसे पुलिस कर्मचारियों, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित हैं तथा जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जांच लंबित है, उन्हें पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में तैनात नहीं करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत आधा दर्जन थाना प्रभारियों का फेरबदल किया गया है।

 

Next Post

यूपी के भाजपा नेता से एमपी के जबलपुर जिले में मारपीट व लूट

जबलपुर। यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले भाजपा नेता सुजीत सिंह को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में लूट लिया गया। वह परिवार के साथ मैहर दर्शन के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। नागपुर-प्रयागराज हाईवे पर जब वह रेस्ट के लिए कार से उतरे, उसी […]