लूट का आरोपी कर रहा था भागने का प्रयास, पुलिस ने मारी पैर में गोली

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। पिछले कुछ समय से नेशनल हाईवे पर हो रहीं लूट की घटनाए हो रही थी। वही, पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी रही।
पुलिस को पता चला कि नेशनल हाईवे में लूट की घटनाओं का मुख्य आरोपी छतरपुर में छिपा है। जिसके बाद कटनी पुलिस की टीम छतरपुर पहुंच कर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी इतवार सिंह बहेलिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम के द्वारा जब आरोपी को छतरपुर से कटनी लाया जा रहा था तभी आरोपी इतवार सिंह ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने भागते हुए आरोपी के पैर में गोली मारी और फिर घेराबंदी करके पकड़ लिया।
बताया गया कि आरोपी इतवार सिंह पर लूट, हत्या, चोरी सहित कई गंभीर मामले मिले दर्ज हैं।

 

Next Post

कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्राली सहित बहे दो भाई, रेस्क्यू में जुटी पुलिस व प्रशासन की टीम

गुना। पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बीती रात अलग-अलग दो घटनाओं में फतेहगढ़ थानाक्षेत्र की कोहन और बरसाती नदी में दो सगे भाईयों सहित एक युवक बह गए, इनमें से एक युवक का शव मिला है। जबकि दोनों […]